{"_id":"59c93c014f1c1b65548b45da","slug":"141506360321-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपाचे सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपाचे सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल छीने
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के सूर्यनगर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने रविवार की शाम पैदल जा रही महिला के कुंडल नोच लिए। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने पीछा किया, लेकिन वे आंखों से ओझल हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूर्यनगर स्थिति ब्लाक कालोनी निवासी मंजू पत्नी योगेंद्र नाथ सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मायके से आ रही थी। फफूंद स्थित तिकोने पर वह टेंपो से उतरी तथा पैदल ही ब्लाक कालोनी स्थिति अपने घर की ओर चल दी। अदमापुर गांव के सामने वाली रोड पर पीछे से आ रहे अपाचे सवार दो युवकों ने महिला के कानो से कुंडल नोच लिए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया, लेकिन बाइक सवार भाग गए।
मंजू ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर बदमाशों की तलाश कराई गई मगर उनका पता नहीं चला। जल्द टीम बनाकर बाइकर्स गैंग को पकड़ा जाएगा।