फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्रेमी के साथ भागने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

प्रेमी के साथ भागने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 14 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ भागने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुहम्मदाबाद।
डकोर थाना पुलिस ने क्षेत्र से भागी हुई दो महिलाओं को बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिलाओं को लाने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया। महिलाओं को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


इटावा जनपद के ग्राम निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर दी थी कि 15 दिन पूर्व वीरेंद्र पुत्र संतराम बरार निवासी कुसमिलिया थाना डकोर उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले आया था। पुलिस ने आरोपी की घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर पीड़ित की पत्नी को बरामद कर लिया। इसी तरह एक व्यक्ति ने बताया कि वह परिवार समेत दिल्ली में काम करता था। उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला जुझार सिंह पुत्र लक्ष्मीप्रसाद एक माह पूर्व उसकी पत्नी व दो वर्ष के बेटे को अपने साथ लेकर भाग गया। पुलिस ने उसको भी गांव से गिरफ्तार कर पीड़ित की पत्नी को बरामद कर लिया है। लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। उसने कहा कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वह जुझार सिंह के साथ ही रहना चाहती है। फिलहाल पुलिस ने महिलाओं के परिजनों के सुपुर्द कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर थाने में बंद कर दिया।
विज्ञापन


प्रेमी के साथ भागने वाली दो महिलाएं पकड़ी गईं
-डकोर थाना क्षेत्र से ही बरामद हुई दोनों महिलाएं
-एक इटावा जनपद तो दूसरी दिल्ली से थी भागी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed