{"_id":"59a1c8244f1c1bf61e8b4907","slug":"141503774756-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में जानवर जाने पर लाठी डंडो से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में जानवर जाने पर लाठी डंडो से पीटा
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में सात घायल
औरैया (ब्यूरो)। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट की तीन घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अयाना थानाक्षेत्र के गांव बीजलपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र भगवानदीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह खेतों के पास जानवर चरा रहा था। उसी समय जानवर खेत में चले गए। इस पर सत्यवीर, रामवीर व सुखवीर उसे गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो इन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, बेला क्षेत्र के उसराहा मोड़ निवासी सुषमा पत्नी सोनूराम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि प्लाट की नींव भरने को लेकर उसका विवाद मोहल्ले के ही अभय सागर से चल रहा था। इस पर अभय अपने तीन साथियों को लेकर घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे व उसके पति को लाठी-डंडो से पीटकर घायल कर दिया। इसके अलावा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फफूंद क्षेत्र के गांव मुंशीपुर में दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चल गए। थाने में दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव के विश्राम सिंह नायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी लाखन सिंह व एक अन्य ने गाली गलौैज कर मारपीट कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के लाखन सिंह पुत्र दीप सिंह ने तहरीर में बताया कि गांव निवासी राजकुमार, विश्राम सिंह ने उसकी बेटियों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई घटना
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
अमर उजाला ब्यूरो