फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मामला दर्ज कराने को दर-दर भटक रही पीड़िता

मामला दर्ज कराने को दर-दर भटक रही पीड़िता

Sun, 13 Jan 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
मामला दर्ज कराने को दर-दर भटक रही पीड़िता
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी एक पीड़िता कई दिनों से दुष्कर्म के मामले को दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रही है। उधर, सीओ सिटी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था। लड़की को अपने परिजनों के साथ जाने को समझाया था लेकिन वह अपनी मर्जी से उसी लड़के के साथ चली गई। अब उसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराना चाहती है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़िता पिछले तीन दिन से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने को दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने बताया कि उसका एक परिचित व्यक्ति धोखा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया, जहां उसने कई दिनों तक हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता से मामला दर्ज कराने को पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस ने उसी लड़के के साथ उसके घर भेज दिया। बताया कि जहां कुछ दिन तक वह रही। इसी बीच आरोपी गायब हो गया। उसके परिजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


इस प्रकरण में सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि युवती व उसके परिजनों की ओर से दी गई जानकारी में युवती का एक लड़के से मेलजोल था। दिसंबर माह में मामला कोतवाली में आया था। युवती को परिजनों की मौजूदगी में उसे परिजनों के साथ जाने को समझाया लेकिन वह अपने साथी के साथ ही जाने पर अड़ी रही। लड़की बालिग है। इस पर वह अपनी मर्जी से उसके साथ चली गई। अब वह उसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराना चाहती है। बताया कि दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बात करने के बाद यदि मामला नहीं सुलझता है तो फिर युवती की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सीओ बोले, समझाने के बाद भी अपनी मर्जी से गई थी प्रेमी के घर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed