{"_id":"5b649daa4f1c1b05468b5ba4","slug":"131533320618-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग भरी ट्रालियां छोड़कर भागे चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौरंग भरी ट्रालियां छोड़कर भागे चालक
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुरा। पुरा महटौली में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर शुक्रवार की दोपहर एसडीएम माधौगढ़ ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौरंग भरी ट्रालियां छोड़ ट्रैक्टर लेकर भाग गए। हैरानी की बात है कि पास में पुलिस पिकेट लगी थी। इसके बावजूद खनन का खेल चल रहा था।
बता दें कि रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरा महटौली में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है। जब भी कोई अधिकारी इस अवैध खनन को पकड़ने के लिए जाता था तो उसके पहले ही खनन माफियाओं के कानों में भनक लग जाती। जिसकी वजह से सफलता हाथ नहीं लगती थी।
शुक्रवार दोपहर एसडीएम मनोज कुमार सागर व सीओ गिरीश कुमार ने पुरा महटौली में अचानक पहुंचकर दबिश दी तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी चकित रह गए। कुछ ट्रैक्टर अवैध रुप से मौरंग भर रहे थे। टीम को देखकर चालक ट्रालियां छोड़कर भाग खड़े हुए। अधिकारियों ने चार मौरंग भरी ट्रालियां सीज कर दीं। उन्होंने थाना पुलिस को बुलाकर अवैध खनन में लिप्त खनन माफिया तथा पिकेट ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम व सीओ का छापा
अमर उजाला ब्यूरो