{"_id":"59fb61ff4f1c1bee688b8d86","slug":"131509646847-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एसटीएफ दरोगा, युवती संग गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एसटीएफ दरोगा, युवती संग गया जेल
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। कस्बा माधौगढ़ में एक युवती के साथ पकड़ा गया फर्जी एसटीएफ दरोगा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। रोज रात में उससे मिलने कई संदिग्ध आया करते थे। यह खुलासा मकान मालिक ने किया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर रुद्रप्रताप सिंह का कहना है कि उससे जुड़े संदिग्धों के बारे में भी पता किया जा रहा है। वह पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें कि माधौगढ़ के गांधी नगर मोहल्ला निवासी रामशंकर फौजी के मकान में एक युवक व युवती पिछले एक माह से किराए पर रह रहे थे। युवक ने रामशंकर से खुद को एसटीएफ का दरोगा बताया था। साथ ही उसने अपनी तैनाती माधौगढ़ कोतवाली बताई थी। रामशंकर ने शक होने पर कोतवाली में शिकायत की।
कोतवाल रुद्रप्रताप सिंह ने फोर्स के साथ दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जितेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम जगम्मनपुर थाना रामपुरा व युवती को झांसी की रहने वाली बताया। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को एक अवैध चाइनीज रिवाल्वर व कई फर्जी आईडी मिलीं।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। गुरुवार को रामशंकर ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र से मिलने के लिए रोज रात में कई संदिग्ध लोग आया करते थे। घंटाें सभी कमरे में बैठकर बातें करते थे और देर रात चले जाते थे। हो न हो ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
इंस्पेक्टर का कहना है कि जितेंद्र के बारे में छानबीन की जा रही है। जिन संदिग्धों के बारे में बताया गया है उनकी गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है। फिलहाल कार्रवाई कर जितेंद्र व युवती को जेल भेज दिया गया है।
-गतिविधियां संदिग्ध होने पर मकान मालिक ने पुलिस से की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो