{"_id":"59dfab244f1c1b6d548b6f0b","slug":"131507830564-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हस्ताक्षर से कागजात तैयार करके करा लिया जमीन का बैनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी हस्ताक्षर से कागजात तैयार करके करा लिया जमीन का बैनामा
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। फफूंद क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर से भाई की जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। बताया कि विरोध करने पर दबंग धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दौलतपुर निवासी गिरीश कुमार ने तहरीर में बताया कि उसका भाई रामबाबू मानसिक रूप से कमजोर है। यशपाल, सतीश, महेश, रमाकांत व रामनरेश ने इसका फायदा उठाते हुए उसके फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन के कागजात तैयार कराकर औरैया रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर विरोध किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि उसके भाई को सोचने समझने की क्षमता भी नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।