फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जिला पंचायत सदस्य के घर की तोड़फोड़

जिला पंचायत सदस्य के घर की तोड़फोड़

Sun, 03 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के घर की तोड़फोड़
दिबियापुर। जमुहां गांव में रहने वाले जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कठेरिया के घर कुछ युवकों ने जाकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस को कोई भी युवक मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन


हालांकि थाना पुलिस का कहना है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जिला पंचायत सदस्य के घर तोड़फोड़ को हाल में ही हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम बाइक सवार कई युवक जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कठेरिया के घर पहुंचे। यहां पर युवकों ने पहले लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद दरवाजे पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार सुबह भी युवकों की ओर से तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि कोई भी आरोपी मौके पर नहीं मिला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां तोड़फोड़ की जानकारी मिली थी।


सुबह भी तोड़फोड़ की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि अभी तक पीड़ित परिवार के किसी सदस्य ने कोई शिकायतीपत्र नहीं दिया है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

- पीड़ित परिजनों ने नहीं दिया पुलिस को कोई शिकायतीपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed