फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भोला हत्याकांड के आरोपी के घर मिली संदिग्ध कार

भोला हत्याकांड के आरोपी के घर मिली संदिग्ध कार

Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
भोला हत्याकांड के आरोपी के घर मिली संदिग्ध कार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)।
भोला हत्याकांड के आरोपी के घर के बाहर पुलिस को बुधवार को एक संदिग्ध कार मिली है। पुलिस कार को थाने ले आई। पुलिस आनलाइन नंबर की जांच करने पर मालिक का पता नहीं लग सका। पुलिस कार को चोरी की मान रही है।


बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने आशा का पुर्वा गांव में सपा नेता भोला यादव हत्याकांड में जेल में बंद महेंद्र सिंह यादव के घर पर छापा मारा। यहां पर एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। पूछे जाने पर परिवार के लोगों ने बताया कि कार उन्होंने किसी से खरीदी है। पर अभी उनके नाम नहीं हुई है। पुलिस ने कार के नंबर को आनलाइन ट्रेस करने की कोशिश की। लेकिन नाकामयाब रही।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को चोरी की कार होने का संदेह हुआ। पुलिस कार सहित महेंद्र सिंह यादव के एक भाई को भी साथ ले आई। परंतु कार से उसका कोई संबध न होने के चलते महेंद्र के भाई को जाने दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा का कहना है कि वाहन के कागज मांगे गए हैं। हालांकि अभी यह नंबर आनलाइन शो नहीं कर रहा है। कार के नंबरों की जांच की जा रही है। बता दें कि महेंद्र सिंह यादव 5 जनवरी 2014 में हुई भोला यादव हत्या का मुख्य आरोपी हैं। जांच के दौरान पुलिस को पहले भी एक कार मिली थी। वह कार अभी भी थाने में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नंबर ट्रेस न होने के कारण पुलिस मान रही चोरी की कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed