फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डीजे पर डांस के विवाद में हर्राजपुर में बारातियों को पीटा

डीजे पर डांस के विवाद में हर्राजपुर में बारातियों को पीटा

Fri, 03 May 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर डांस के विवाद में हर्राजपुर में बारातियों को पीटा
दिबियापुर (औरैया)। जालौन जिले से आई एक बरात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। गांव के युवकों ने चार बरातियों को पीट दिया। दोनों पक्षों की तरफ से तनातनी होने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



बुधवार की रात ग्राम हर्राजपुर में कृष्ण कुमार राठौर की बेटी की शादी थी। इंदिरा नगर उरई जिला जालौन से दूल्हा अजय साहू पुत्र स्व. बाबूराम बरात लेकर पहुंचे थे। नाश्ता आदि के बाद पास में बज रहे डीजे पर बराती डांस करने लगे। इतने में गांव के कुछ युवक वहां पहुंचे और डांस करने की जिद करने लगे। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा तो लोगों ने शांत कराया। इसके बाद जब बरात निकली तो उसमें भी युवकों ने हंगामा काटा। बरात वधू के दरवाजे पहुंची तो गांव के लगभग छह युवकों ने डीजे पर डांस करने को लेकर फिर विवाद शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि इन युवकों ने बराती आशीष साहू, पिल्लई साहू, दाऊ साहू के साथ सात वर्षीय बच्चे प्रिंस को बेल्टों आदि से जमकर पीटा।
विज्ञापन



अजय के रिश्ते में साले सोनू साहू ने घटना की सूचना यूपी डॉयल 100 को दी। इस पर पुलि मौके पर पहुंच गई। तनातनी को देखते हुए दिबियापुर, फफूंद और औरैया की चार यूपी डायल 100 की गाड़ियां पहुंच गईं। किसी प्रकार से मामला शांत कराया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मामला शांत होने के बाद रात डेढ़ बजे से जयमाल एवं शादी की अन्य रस्में पूरी हुईं। दूल्हे के भाई ब्रज बिहारी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed