{"_id":"5bbf9b8abdec2250480bd56d","slug":"121539283850-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर भारी न पड़ जाए जवान की पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर भारी न पड़ जाए जवान की पिस्टल
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रामपुरा पुलिस के लिए पैरामिलेट्री के जवान के घर से चोरी गई पिस्टल गले की हड्डी बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों ने थाना प्रभारी को चेताया है कि यदि जल्द से जल्द पिस्टल समेत कारतूसों का पता नहीं लगा तो कार्रवाई होना तय है। पुलिस मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ले रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि टीमें लगी हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि मंगलवार की देर रात ऊमरी निवासी रामसजीवन के घर से बदमाशों ने लाखों की जेवर नगदी समेत उसके पैरामिलेट्री में जवान के पद पर कार्यरत बेटे कुलदीप की लाइसेंसी पिस्टल और 31 कारतूस भी पार कर दिए थे। रामपुरा से सटा बीहड़ का इलाका होने के कारण जेवर नगदी से अधिक पिस्टल थाना पुलिस के लिए सिर का दर्द बनी हुई है।
कहीं पिस्टल किसी गलत हाथ में चली गई तो उसके परिणाम भी गंभीर हो सकते हैं। वहीं इलाकाई लोगों में थाना पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ मौरंग के ओवरलोड ट्रकों से वसूली में ही व्यस्त रहती है। इस कारण चोरों बदमाशों के हौसले बढ़े हुए। पांच छ महीने पूर्व सराफ के घर हुई लाखों की चोरी का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
फालोअप
मंगलवार की रात हुई चोरी का मामला, सर्विलांस टीम भी जुटी