{"_id":"5ba13a37867a557eca090fce","slug":"121537292855-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खरादी की दुकान पर सेंध लगा डेढ़ लाख का सामान किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने खरादी की दुकान पर सेंध लगा डेढ़ लाख का सामान किया पार
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। चोरों ने इंडियन ऑयल पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर खराद की दुकान में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने मामला दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि छह माह पहले भी उसकी दुकान से चोरों ने लगभग 70 हजार रुपये का सामान पार कर दिया था। मोहल्ला गुरुहाई निवासी फिरोज मंसूरी की सदर कोतवाली क्षेत्र मेें इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के पास खराद की दुकान है।
सोमवार की रात दीवार में पीछे से चोरों ने सेंध लगाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। इसकी जानकारी फिरोज को सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। फिरोज ने बताया कि चोरों ने उसकी दुकान से छह महीने पहले भी सेंध लगाकर लगभग 70 हजार रुपये का सामान पार कर दिया था। बार-बार हो रही चोरी की घटना को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिसिया निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए। व्यापारी नेता सुधीर पुरवार ने कहा कि आए दिन शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस की सक्रियता की पोल खुलती दिख रही है।