फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 16 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में हुई मौत से हड़कंप मच गया। शनिवार को किसी ने पुलिस को किशोरी की आनर किलिंग में हत्या किए जाने की सूचना दी तो आनन फानन में कोतवाल फुंदनलाल मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। कोतवाल का कहना है कि परिजन फिलहाल किशोरी के फांसी लगाने की बात कह रहे हैं और उन्होंने शव यमुना में प्रवाहित भी कर दिया है। आनर किलिंग की सूचना अफवाह लग रही है। फिर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की गुरुवार को मौत हो गई थी। इस पर शनिवार को गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि किशोरी पिछले एक सप्ताह से लापता थी और गुरुवार को ही उसके परिजन उसे पकड़ कर लाए थे। इसके बाद ही अचानक किशोरी की मौत हो गई और घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को जब पुलिस को कुछ ग्रामीणों ने आनरकिलिंग की जानकारी दी तो थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि किशोरी के पिता छोटे किसान है। उनका कहना है कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को यमुना में प्रवाहित भी कर दिया गया है। कोतवाल के मुताबिक शव मिलने के बाद ही बताया जा सकता है कि मौत कैसे हुई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनर किलिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस, परिजन बोले, फांसी लगाई
कोतवाल ने कहा, बिना सूचना परिजनों ने शव यमुना में प्रवाहित कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed