फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए रुपये

एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए रुपये

Wed, 12 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए रुपये
एट। एटीएम से रुपये निकालने गए किसान का कार्ड बदलकर अलग-अलग जगहों से उसके खाते से 36,000 रुपये पार कर दिए गए। उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज आने पर खाते से रुपये निकलने की जब जानकारी हुई तो किसान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच करने के बाद रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन


कस्बा एट स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में लगे एटीएम से 10 दिन पहले ग्राम नुनवई थाना कोटरा निवासी किसान लाल सिंह पुत्र रामप्रकाश रुपये निकालने गए थे। कम पढ़े लिखे होने की वजह से राम प्रकाश को रुपये निकालने में कुछ दिक्कत हुई तो एटीएम के अंदर पहले से खड़े एक युवक ने उनसे रुपये निकालकर देने की बात कहकर उसका कार्ड अपने हाथ में ले लिया और उसके खाते से 2000 निकाल कर कार्ड वापस कर दिया और बोला कि इससे ज्यादा रुपये नहीं निकलेंग, एटीएम खराब है।
विज्ञापन


युवक की बात सुनकर वह अपने घर चले आए। इसके बाद अगले ही दिन उसके खाते से अलग अलग स्थानों से 36 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब रुपये निकलने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया तो वह दंग रह गया। बैंक पहुंचकर किसान ने रुपये निकलने की जानकारी ली तो पता चला तो एटीएम द्वारा अलग-अलग स्थानों से रुपये निकाले गए हैं। इस पर पीड़ित एट थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर टकरा दिया। घटना के दस दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की तहरीर पर पुलिस ने 10 दिन के बीतने के बाद लिखा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed