फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बिधूना में शराबियों ने की नारेबाजी, तनाव

बिधूना में शराबियों ने की नारेबाजी, तनाव

Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिधूना में शराबियों ने की नारेबाजी, तनाव
बिधूना (औरैया)। आंबेडकर नगर में शराब पीकर अराजकतत्वों ने एक वर्ग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दहशत फैलाई। इस मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया और माहौल बिगाड़ने वालों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कुछ युवाओं ने शराब पीकर सोमवार की रात कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर स्थित कब्रिस्तान के समीप एक समुदाय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां दहशत फैलाने का काम किया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो हंगामा करने वाले लोग उन लोगों को धमकाते हुए मौके से भाग गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। जिस पर प्रशासनिक अमला अराजकतत्वों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन


लोगों का कहना कि युवक पहले नुमाइश देखते, उसके बाद गलियों में बाइकों पर सवार होकर एक समुदाय के खिलाफ नारेबाजी करके माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा ने बताया कि नारेबाजी करने की सूचना कुछ लोगों द्वारा मिली। अराजकता फैलाने वाले युवको को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed