फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ट्रांसफार्मर का तेल, पैनल व स्टार्टर चोरी

ट्रांसफार्मर का तेल, पैनल व स्टार्टर चोरी

Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का तेल, पैनल व स्टार्टर चोरी
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद गांव में चोरों ने एक साथ तीन ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। इसमें दो ट्यूबवेल निजी व एक सरकारी है। यहां से चोर ट्रांसफार्मर का तेल, स्टार्टर, पैनल व बैट्री चोरी कर ले गए। सुबह किसानों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदाबाद में चोरों ने एक सरकारी व दो निजी ट्यूबवेलों पर धावा बोल दिया। चोर सबसे पहले गांव के विनोद तिवारी के निजी नलकूप पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर का तेल निकाल लिया। इसके बाद ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लेकिन नाकाम होने पर गांव के अखिलेश द्विवेदी के निजी नलकूप पर धावा बोल दिया। यहां से चोर पैनल व स्टार्टर के अलावा दवा का छिड़काव करने वाली मशीन की बैट्री चोरी कर ले गए। दोनों से यहां से करीब 30 हजार के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक सरकारी ट्यूबवेल नंबर 35 को भी अपना निशाना बना लिया। वहां चोरों ने दरवाजे का ताला तो नहीं तोड़ा, लेकिन ट्रांसफार्मर का तेल निकाल ले गए। सुबह किसानों ने जब ट्यूबवेलों के बाहर सामान बिखरा पाया तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है।

डकोर व मुहम्मदाबाद में चोरों ने एक सरकारी व दो निजी नलकूपों को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed