फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मजदूरी करने जा रहे युवक को टैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत

मजदूरी करने जा रहे युवक को टैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत

Sun, 27 May 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
मजदूरी करने जा रहे युवक को टैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत
ऐरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम कलारपुर के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक मजदूरी करने जा रहा था। घटना की जानकारी पुलिस ने ही मृतक के परिवारीजनों को दी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हिन्नापुर निवासी विकास पुत्र भूरे सिंह कोरी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बरौनाकला के चौकी प्रभारी विनोद भारद्वाज ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे विकास कटाई करने के लिए जा रहा था। वह क्षेत्र के गांव कलारपुर के निकट पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों के आने के बाद शव का पंचनामा भरा गया और रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि विकास अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से मृतक के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed