फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पानी भर रही किशोरी को दबोचा

पानी भर रही किशोरी को दबोचा

Sun, 17 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पानी भर रही किशोरी को दबोचा
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप पर पानी भर रही दलित किशोरी को शोहदे ने बुरी नीयत से दबोच लिया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े तो शोहदा धमकी देता हुआ भाग निकला। बीच सड़क पर हुई घटना से इलाके के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम लगभग छह बजे दलित किशोरी घर के समीप स्थित सरकारी हैंडपंप पर पानी भर रही थी। उस वक्त वह बिल्कुल अकेली थी, तभी मौके का फायदा उठाते हुये गांव के ही एक शोहदे ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। अचानक हुए हमले से किशोरी सहम गई और चीखने लगी।
विज्ञापन


आवाज सुन कर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उस तरफ दौड़े तो शोहदा वहां से भाग निकला। देर रात ही किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल का कहना है कि मामला आपसी विवाद का भी हो सकता है। जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि इस गांव में तीन दिन के भीतर छेड़खानी की यह चौथी घटना है और हर मामले को पुलिस आपसी विवाद बताकर टाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के दौड़ाने पर धमकी देकर भागा शोहदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed