{"_id":"59dfab274f1c1baf678b5712","slug":"121507830567-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील बंद डिब्बे से निकला लूटा गया मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सील बंद डिब्बे से निकला लूटा गया मोबाइल
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर। मोबाइल खरीदने वालों होशियार हो जाएं। अब सीलबंद नया मोबाइल भी लूट का हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दिबियापुर में एक मोबाइल शाप से सील बंद खरीदा गया मोबाइल टूंडला क्षेत्र में ट्रेन में लूटा गया निकला। खरीदार और एवं मोबाइल विक्रेता को टूंडला जीआरपी, दिबियापुर से पकड़कर ले गई।
पिछले दिनों टूंडला क्षेत्र में एक ट्रेन में लूट में एक मोबाइल भी लूटा गया था। टूंडला जीआरपी को जांच में पता चला कि मोबाइल दिबियापुर के समीप एक गांव में चलाया जा रहा है। टूंडला जीआरपी ने गुरुवार को दिबियापुर में दबिश दी। ग्राम समाधान का पुर्वा में एक युवक के पास यह मोबाइल मिला। युवक ने बताया कि यह मोबाइल उसने दिबियापुर में मोबाइल शाप से खरीदा था। मोबाइल शाप स्वामी ने बताया कि उसने यह मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से खरीदा था। इसके बावजूद टूंडला जीआरपी मोबाइल खरीदने वाले और बेचने वाले दोनों को अपने साथ ले गई।
बताते हैं कि युवक द्वारा जो मोबाइल प्रयोग किया जा रहा था उसके डिब्बे पर आईईएमआई अलग था, जबकि मोबाइल का आईईएमआई नंबर अलग था। सर्विलांस से लूटे गए मोबाइल का आईईएमआई नंबर ट्रेस करने पर मोबाइल की लोकेशन मिली थी।
विज्ञापन
ऐसे करें अपने मोबाइल के आईईएमआई की जांच
मोबाइल डिब्बे के ऊपर पड़े आईईएमआई नंबर एवं मोबाइल के आईईएमआई नंबर को आपस में मिलान करें। मोबाइल के आईईएमआई नंबर की जानकारी के लिए मोबाइल की पैड पर स्टार हैज 06 हैज दबाकर मोबाइल का आईईएमआई नंबर जान सकते हैं।