फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   खेत पर किसान को पीट पीट कर मार डाला

खेत पर किसान को पीट पीट कर मार डाला

Tue, 03 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खेत पर किसान को पीट पीट कर मार डाला
उरई। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास मेड़ के विवाद में खेत पर जुताई कर रहे किसान को चार लोगों ने पीट पीट कर मार डाला। उसका भाई और साला बीच बचाव में आया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। उरई इंस्पेक्टर का कहना है कि परिजनों ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामला मेड़ के विवाद का बताया जा रहा है लेकिन अभी तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा निवासी चंद्रशेखर (55) पुत्र रामरतन की जमीन उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में है। रविवार शाम चंद्रशेखर अपने भाई देवचरन व साले प्रहलाद के साथ हल व बैल लेकर बड़गांव में खेत की जुताई करने आया था। इसी दौरान चार लोग लाठियां लेकर आए और हमला कर दिया।
विज्ञापन


लाठियों से पीट पीट कर हमलावरों ने चंद्रशेखर के मरणासन्न कर दिया। बीच बचाव करने आए चंद्रशेखर के भाई देवचरण व साला प्रहलाद भी मारपीट में घायल हो गए। हालांकि जान बचाते हुए दोनों वहां से भागने में कामयाब हो गए थे। हमलावरों के जाने के बाद दोनों चंद्रशेखर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रशेखर को मेडिकल कालेज झांसी रेफ र कर दिया गया था। सोमवार सुबह झांसी में उपचार के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई। इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि परिजनों के अनुसार, हमलावरों का खेत चंद्रशेखर के खेत के बगल में है। खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है।


मामले को लेकर अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। एक हमलावर ग्राम बड़गांव का है जबकि तीन कुसमिलिया गांव के रहने वाले हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

-मेड़ का विवाद, बचाने में दो रिश्तेदार भी घायल
-रविवार की शाम उरई के ग्राम बड़ागांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed