फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   महिला ने बेटी समेत सपा नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला ने बेटी समेत सपा नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 15 Feb 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
महिला ने बेटी समेत सपा नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गंाव निवासी एक महिला ने सपा नेता और उसके साथियों पर उसके व उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कई दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस और अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने से पीड़िता ने भाजपा विधायक से मिलकर कार्रवाई कराए जाने की गुहार लगाई है। भाजपा विधायक ने कानपुर के अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर तत्काल मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को कहा है।
विज्ञापन



महिला ने कानपुर के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी एवं राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 30 जनवरी की रात मकान में सो रही थी तभी थाना क्षेत्र निवासी सपा नेता अपने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर घर पर चढ़ आए। राइफल व रिवॉल्वर लगाकर उसके व पुत्री से दुष्कर्म किया। धमकी देते हुए कहा कि अगर चिल्लाई तो जान से मार देगें। जाते समय चिल्लाने लगी तो फायरिंग करते हुए अपनी गाड़ी से भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची यूपी 100 नम्बर पुलिस उसे थाने ले गई और प्रार्थना पत्र लिया। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने बताया कि ये लोग आए दिन उसे व पति को जान से मारने की धमकी देते है और कभी भी परिवार की हत्या करा सकते हैं। उधर महिला ने धमकी दी है कि अगर उसे न्याय न मिला है तो वह पुत्री व परिवार सहित आत्महत्या के लिए विवश होगी।घटना के संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-कानपुर के किदवई नगर के विधायक को दिया शिकायती पत्र
-विधायक ने अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed