{"_id":"5a7742544f1c1bf17b8b587a","slug":"11517765204-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी व एसओजी ने छापामार एक युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी व एसओजी ने छापामार एक युवक को किया गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)।
कस्बा के सराफा बाजार में रविवार को इटावा जीआरपी व आगरा की एसओजी पुलिस ने छापामारी कर एक सराफा कारोबारी को पकड़कर ले गई। इस संबंध में बिधूना कोतवाली पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।
कस्बे के सराफा बाजार में रविवार को इटावा जीआरपी, आगरा एसओजी की टीम ने अचानक छापा मारा। इस दौरान पुलिस की टीम एक सराफा कारोबारी युवक को अपने साथ पकड़ कर ले गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से कार्रवाई के संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं बताया। वहीं कुछ लोग इस मामले में सोने की गलत खरीदारी का मामला बता रहे हैं। उधर, युवक को पुलिस हिरासत में लेकर जाने की जानकारी होने पर उसके परिजन व कई सराफा व्यवसायी इटावा के लिए रवाना हो गए हैं।
- सराफा कारोबारी को पकड़कर ले गई एसओजी
- इटावा जीआरपी, आगरा एसओजी ने सराफा बाजार में की छापेमारी