फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   देवर ने भाभी से किया बलात्कार का प्रयास

देवर ने भाभी से किया बलात्कार का प्रयास

Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी से किया बलात्कार का प्रयास
कदौरा। कदौरा में देवर ने भाभी के साथ बलात्कार का प्रयास किया। भाभी कमरे में अकेली थी, तभी वह घर में घुस आया। महिला के शोर मचाने वह धमकी देकर भाग निकला। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करता है। वह घर में देवर व बच्चों के साथ रहती है। गुरुवार रात वह घर पर थी, तभी उसका देवर चंद्रपाल आया और खाना मांगने लगा। जब वह खाना परोसने लगी तभी चंद्रपाल ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया।
विज्ञापन


वह उसके साथ बलात्कार का प्रयास करने लगा। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण घरों के बाहर निकल आए। उसे आता देखकर चंद्रपाल उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर ही चंद्रपाल को दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed