{"_id":"5a2ec8904f1c1b78548c2931","slug":"11513015440-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज व दो सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज व दो सिपाही लाइन हाजिर
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। प्रदूषण अधिकारी बनकर लोगों से उगाही करने पर फैक्ट्रूी एरिया चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। यह तीनों वसूली के चक्कर में प्रदूषण अधिकारी बनकर हाईवे पर उगाही किया करते थे। एसपी अमरेंद्र सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने कार्रवाई की।
पिछले कई दिनों से फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा के खिलाफ शिकायतें आ रही थी, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई न होने से अवैध वसूली का सिलसिला थम नहीं रहा था।
हाल ही में उनके खिलाफ शिकायत आई कि चौकी इंचार्ज अपने दो सिपाहियों दीपक व नरेश के साथ मिलकर हाईवे पर दोपहिया, चौपहिया वाहनों से वसूली करते है। इन लोगों ने प्रदूषण अधिकारी बनकर करीब एक लाख रुपये की उगाही की है।
विज्ञापन
यह बात जब एसपी के कानों तक पहुंची तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच में सत्यता पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई कर चौकी इंचार्ज व दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने अन्य पुलिस कर्मियों को ऐसे किसी कृत्य में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
-प्रदूषण अधिकारी बनकर हाईवे पर करते थे चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो