{"_id":"5a26dcd64f1c1b72548c16d3","slug":"11512496342-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया का नेटवर्क पता लगाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफिया का नेटवर्क पता लगाने में जुटी पुलिस
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर में रविवार की रात पकड़ी गई शराब फैक्ट्री के मामले में पुलिस शराब माफिया का नेटवर्क पता लगाने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक इनका नेटवर्क हरियाणा व मध्यप्रदेश तक फैला है। वहीं, पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
रविवार की रात कोतवाली अजीतमल पुलिस व स्वाट टीम ने कोतवाली क्षेत्र की ऊंचा चौकी के गांव हीरापुर में महेंद्र कुमार के घर छापा मारकर अवैध रूप से लाखों रुपये कीमत की करीब दो हजार लीटर शराब पकड़ी थी। यहां पर मिलावटी शराब को ब्रांडेड कंपनी की बोतलों पैक किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसका भाई जितेंद्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इतनी बड़ी फैक्ट्री पकड़ने के बाद पुलिस अब शराब माफियाओं का नेटवर्क पता करने में जुट गई है।
पुलिस की मानें तो शराब माफिया का नेटवर्क हरियाणा व मध्य प्रदेश तक फैला है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगा रहा है। वहीं, फरार आरोपी को भी पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भागे हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।