फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मासूम व दंपति की मौत का कारण गन शॉट आया

मासूम व दंपति की मौत का कारण गन शॉट आया

Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मासूम व दंपति की मौत का कारण गन शॉट आया
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम रंमपुरा में विश्राम सिंह द्वारा पत्नी रेखा के अलावा पुत्र वंश व पुत्री प्रांशी की गोली मारकर हत्या कर देने तथा खुद को शूट करने के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गन शॉट से मौत होना पाया गया है। उधर थाना पुलिस ने पीड़िता पिता लाखन सिंह की ओर से गुरुवार की देर शाम गृह कलह के चलते पुत्र विश्राम सिंह द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक विश्राम सिंह के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमला करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



रमपुरा निवासी मृतक विश्राम सिंह द्वारा पत्नी रेखा, पुत्र वंश व पुत्री प्रांशी की हत्या करने व एक पुत्री अंशी के गोली लगने से घायल होने के मामले में एरवाकटरा थाना पुलिस ने मृतक विश्राम सिंह के पिता लाखन ङ्क्षसह की तहरीर पर विश्राम सिंह के खिलाफ पत्नी व दो बच्चों की हत्या करने व एक पुत्री पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। उधर शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में एसपी हरीश चंदर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों की मौत गन शॉट से होना पाया गया है।पूरे परिवार को गोली मारकर खुद को शूट करने के मामले में प्रांशी के शरीर में दो गोलियां पाई गईं। इस बात का खुलासा एएसपी कमलेश दीक्षित ने करते हुए बताया कि वहीं अन्य मृतकों के शरीर से एक-एक गोली पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed