फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ प्रबंधक पति व पुत्र के खिलाफ मुकदमा

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ प्रबंधक पति व पुत्र के खिलाफ मुकदमा

Fri, 14 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ प्रबंधक पति व पुत्र के खिलाफ मुकदमा
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम दूल्हारॉय का पुरवा में स्थित डिग्री कालेज प्रबंधक के पति व उनका पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने एसपी के आदेश के बाद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन



दिबियापुर के मोहल्ला संजय नगर निवासिनी मालती देवी उर्फ ममता पत्नी स्व. शिवकुमार ने एसपी के आदेश पर फफूंद थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 12 मई की सुबह ग्राम दूल्हाराय का पुरवा स्थित चौधरी हरीराम महिला महाविद्यालय के प्रबंधक के पति बलबीर सिंह यादव व पुत्र विश्वजीत यादव निवासी संजय नगर उसके पति की दुकान पर पहुंचे और पति को लाइन ठीक कराने के लिए लेकर गए।
विज्ञापन



पति के कहने पर वह दुकान पर गई थी। उन लोगों ने उनसे पॉवर हाउस से बिजली का शट डाउन होने की कहकर ठीक करने को कहा। पति ने पोल से चढ़कर तार पकड़ा तो उन्हें करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गए। ये लोग उनको गेल गांव अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टर के कहने पर सैफई ले गए। डॉक्टरों ने लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया। वहां 23 सितंबर की रात उनकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डिग्री कालेज में बिजली सही करते समय झुलसने से हुए घायल की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed