फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पत्नी की साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

पत्नी की साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

Sun, 21 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की साड़ी को फांसी का फंदा बनाकर की आत्महत्या
पत्नी की साड़ी से फांसी लगा दी जान
विज्ञापन


औरैया। पत्नी के ससुराल न आने और तीन दिन पहले झगड़ा होने से आहत युवक ने उसकी साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है।

शहर के मोहल्ला बनारसीदास पश्चिमी निवासी अजय वीर (25) पुत्र मुलायम सिंह ने शुक्रवार की रात पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। शनिवार की सुबह परिवारीजन अजय वीर को कमरे में चाय देने के लिए पहुंचे। उसका शव पंखे से लटका देख परिजनों ने मोहल्लेवासियों को जानकारी दी। मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतक के परिवारीजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि अजय वीर ने डेढ़ साल पहले शहर के ही मोहल्ला गोविंद नगर निवासी जंग बहादुर की पुत्री राखी के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने पर राखी मायके चली गई। अजय वीर ने राखी को ससुराल वापस लाने के लिए काफी प्रयास किए। वह वापस नहीं आई। शुक्रवार की रात अजयवीर ने पत्नी से फोन पर बात की। पत्नी के वापस न आने पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत लटकने से होना सामने आया है। परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


पत्नी के ससुराल न आने पर युवक ने दिया घटना को अंजाम, तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed