फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   टप्पेबाजी का खुलासा न होने से खफा व्यापारियों ने एसपी को दिया ज्ञापन

टप्पेबाजी का खुलासा न होने से खफा व्यापारियों ने एसपी को दिया ज्ञापन

Wed, 05 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजी का खुलासा न होने से खफा व्यापारियों ने एसपी को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। एक माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई टप्पेबाजी की घटना का आज तक खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश है। एसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द खुलासे की मांग की गई है।


शहर में गोशाला रोड पर शक्कर व मैदा के थोक व्यापारी अरुण कुमार की दुकान से 4 अगस्त को टप्पेबाजों ने साढ़े पांच लाख रुपये भरा थैला पार कर दिया था। कोतवाली पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस के हाथ अभी तक खाली हैं। बुधवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह व महामंत्री .सुधीर सिंह कुशवाह सहित अन्य व्यापारियों ने पीड़ित अरुण कुमार के साथ एसपी त्रिवेणी सिंह से मुलाकात की। व्यापारियाें ने कहा कि घटना के बाद मुकदमा दर्ज हुए एक माह का समय बीत चुका है।
विज्ञापन


पुलिस कोई भी सुराग नहीं लगा सकी है। इन्होंने जल्द खुलासा कराने की मांग की है। एसपी को ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार सक्सेना, सुनील सक्सेना, आनंद विश्नोई, कन्हैया पोरवाल, सल्लू विश्नोई, शीलू पोरवाल, राजकुमार अवस्थी, सुरेश शुक्ला, राजेंद्र सक्सेना, वैभव गुप्ता, नरायन विश्नोई, बबलू आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टप्पेबाजी का खुलासा न होने पर एसपी को दिया ज्ञापन
-एक माह पहले हुई घटना में अंधेरे में तीर मार रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed