{"_id":"59c2a66f4f1c1b98688b5921","slug":"111505928815-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम युवक ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानांतर्गत एक व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी छह साल की बेटी मंगलवार की देर शाम अपनी मां के साथ बकरी चराने प्राथमिक विद्यालय के पास गई थी। मां आगे खेत में घास लेने चली गई तभी पास के गांव शिबूपुर निवासी राजू आया और उसकी पुत्री को बाजरे के खेत में ले जाकर गलत हरकत करने लगा। बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर पास के खेत पर काम कर रहे गांव के लोग दौड़े तभी राजू जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आरोपी के घर पर दबिश दी मगर वह भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।