फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   वृद्धा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

वृद्धा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 09 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम छानी अहीर में एक वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो वृद्धा फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतराकर कब्जे में लिया।


सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम छानी अहीर निवासी कुंवर देवी (62) पत्नी रमेश प्रजापति ने मंगलवार रात बेटों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। उसने अपने कमरे में रस्सी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। कुंवर देवी अपने दो बेटे और बहू व एक नाती के साथ घर में रहती थी। बुधवार सुबह काफी देर तक वृद्धा के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को आशंका हुई। वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वृद्धा के बेटों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन


वृद्धा को फंदे पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया । थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजनों ने बताया कि कुंवर देवी मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। उनका काफी समय से इलाज चल रहा था। लेकिन बीमारी में कोई सुधार न होने के कारण उन्होंने यह कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सिरसाकलार के ग्राम छानी अहीर का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed