फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   युवक का फेसबुक व जीमेल एकाउंट हेक

युवक का फेसबुक व जीमेल एकाउंट हेक

Sun, 06 Jan 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
युवक का फेसबुक व जीमेल एकाउंट हेक
औरैया। रविवार को एसपी ने एक युवक का फेसबुक व जीमेल एकाउंट हैक करने वाले हैकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक्सपर्ट टीम ने न्यूड फोटो चोरी कर परिजनों को भेजने वाले हैकर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



साइबर क्राइम के खुलासों में एक्सपर्ट एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने जीमेल व फेसबुक हैक करने वाले युवक धीरज पुत्र श्रीकृष्ण निवासी दयालपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आरोपी ने हयात नामक व्हाट्स ऐप ग्रुप का सदस्य रहते हुए उसी से एक युवक का नंबर चोरी कर जीमेल व फेसबुक एकाउंट को हैक कर जी ड्राइव से पर्सनल डाटा चोरी कर घटना को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि एक जनवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने उन्हें शिकायत की थी कि उसके मोबाइल नंबर से बनी जीमेल आइडी को किसी ने हैक कर लिया है।
विज्ञापन


हैकर ने उसका व्यक्तिगत डाटा भी हैक किया है। इसकी जानकारी उसे तब हुई जब हैकर ने उसके पर्सनल नंबर पर उसी के फेसबुक व जीमेल से हैक किया गया उसकी प्रेमिका के साथ उसका न्यूड फोटो व वीडियो भेजा। फोटो भेजने वाले हैकर ने उससे 30 हजार रुपये देने की बात कही। साथ ही न देने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि उसकी फोन डॉयरेक्टरी भी उसके पास है। ऐसे में वह उन सभी नंबरों पर फोटो व वीडियो भेजने के साथ ही इंटरनेट पर भी वायरल कर देगा। शिकायत मिलने पर उनकी साइबर व सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई और साइबर एक्सपर्ट नवीन सिंह की सहायता से पूरा पर्दाफाश कर लिया गया। बताया कि नवीन सिंह ने प्रयास कर उक्त मोबाइल नंबर को खोज निकाला। बाद में नंबर की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया। जिले के लोगों को साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिए सतर्कता अपनानी होगी। इस संबंध में एसपी ने बताया कि इसके लिए जीमेल व फेसबुक के एकाउंट को लॉग इन करने के बाद यदि आपने कई स्थानों पर लॉग इन कर रखा है तो उसके सभी जगहों से लॉग आउट करना जरूरी होगा। इसके साथ ही मोबाइल नंबर को फेसबुक या जीमेल के पासवर्ड के तौर पर उपयोग न करें अन्यथा हैकर बड़ी आसानी से आपके एकाउंट को हैक कर पूरा डाटा चुरा सकते हैं।

-30 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर हैकर ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed