{"_id":"5a8b06fd4f1c1b92268bb166","slug":"101519060733-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पांच कार सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से पांच कार सवार घायल
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल चौकी तिराहे पर कानपुर की ओर तेज जा रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपनी-अपनी बाइकों से सभी घायलों का उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद टक्कर मारने वाला चालक ट्रक सहित फरार हो गया। उधर हादसे के बाद घायलाें के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
रविवार की रात लगभग 9:15 बजे भिंड के मोहल्ला बजरंग कालोनी निवासीगण गोविंद तोमर (30), मनोज ओझा(27), जैकी (30), अविनाश सिंह (32) , गौरव भदौरिया (28) कार से कानपुर रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात लगभग 9:15 बजे जैसे ही उनकी कार इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में तिराहे पर पहुंची ही थी। कि तभी ट्रक की टक्कर लगते ही कार पलट गई। इससे कार सवार पांचों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस के न पहुंचने पर उक्त युवकों ने सभी घायलों को तीन बाइकें मंगाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
नहीं पहुंची एंबुलेंस, तड़पते रहे घायल
रविवार को इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में हुई दुर्घटना के घायलों को डाक्टराें ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। चूंकि घायलों के साथ कोई परिजन के न होने से मौके पर मौजूद डाक्टर व फार्मासिस्ट 108 नंबर पर एंबुलेंस को मंगाने के लिए फोन पर फोन मिलाते रहे लेकिन एक घंटे तक कोई भी एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंची। अहम बात यह है कि जिला अस्पताल में ही एक एंबुलेंस खड़ी थी। बावजूद इसके एक घंटे तक किसी ने भी उक्त एंबुलेंस से घायलों को कानपुर भेजने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। बाद में कई लोगों के आपत्ति जताने के बाद मौजूद अस्पताल कर्मियों ने सीएमएस डा.हीरा सिंह को घटना की सूचना देते हुए एंबुलेंस भिजवाने को कहा। तब जाकर घायलों को अस्पताल की एंबुलेंस से कानपुर भेजा जा सका। इसके कारण एक घंटे तक पांचों घायल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी दर्द से तड़पते रहे।
विज्ञापन
- ट्रक की टक्कर से पांच कार सवार घायल
- भिंड से कानपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे युवक
- राहगीरों ने घायलाें को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया
जालौन के ध्यानार्थ
फोटो19एयूआरपी 19, 20, 21, 22, 23- दुर्घटना में घायल युवक