फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,up news,auraiya news,auraiya

Auraiya News: अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के चार सदस्य एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,auraiya news,auraiya
फफूंद। पुलिस ने एसओजी के साथ अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों के पास से एक किलो चरस व चोरी की छह बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल भरत कुमार पासवान ने बताया कि बुधवार तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि पक्का तालाब के पास कुछ वाहन चोर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और फफूंद रोड स्थित कोठीपुर गांव के पक्का तालाब के पास वाहन चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन

इसी बीच फफूंद की तरफ से कुछ बाइक सवार आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बाइकें छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चार को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपनी पहचान फफूंद के कटरा हेमनाथ निवासी सोनू दिवाकर, अछल्दा के लालपुर निवासी सोमदेव उर्फ सोमू उर्फ सोनू जाटव, गोलू उर्फ गोलेश और अजीतमल के मिश्रीपुर निवासी प्रयांशू गौतम बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सोनू पर विभिन्न थाना-कोतवाली में नौ, सोमदेव पर चार मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी के दौरान सोनू के पास से एक किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से चार व निशादेही पर कोठीपुर मोड़ तिराहा स्थित खंडहर से दो बाइकें भी बरामद की हैं।

सीओ ने बताया कि आरोपियों ने कानपुर, इटावा समेत आसपास के जनपदों में वाहन चोरी की वारदात कबूली है। बताया कि ये लोग बाइकों के नंबर बदलकर बेच देते हैं। सभी को जेल भेजा गया है, गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed