{"_id":"63a1f9b43b97da741f7d1e74","slug":"crime-theft-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp734570718","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भांजी की शादी में गए दिव्यांग के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भांजी की शादी में गए दिव्यांग के घर में चोरी
विज्ञापन
अजीतमल। कानपुर देहात में परिवार समेत भांजी की शादी में शामिल होने गए दिव्यांग के घर का ताला तोड़कर रात को चोर घुस गए। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, सिलाई मशीन, गैस सिलिंडर समेत एक लाख का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देख दिव्यांग को जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अनंतराम कस्बा निवासी मोहम्मद आमिर हाथ व पैर से दिव्यांग हैं। वे पंचर की दुकान लगाकर घर खर्च चलाता है। बताया कि वह 17 दिसंबर को वे कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव निवासी भांजी की शादी में शामिल होने परिवार समेत गया था। तब से वह कानपुर देहात में है।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देख फोन कर जानकारी दी। वे शाम को घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सोने-चांदी के जेवर, सिलाई मशीन, गैस सिलिंडर समेत करीब एक लाख रुपये का सामान गायब था। पीड़ित ने घर में हुई चोरी के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि तहरीर लेकर चोरों की तलाश की जा रही है।