{"_id":"60ae8f0c8ebc3e34fc035224","slug":"crime-theft-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp6305848164","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजीतापुर के पांच घरों में चोरों का धावा, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजीतापुर के पांच घरों में चोरों का धावा, लाखों की चोरी
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के उजीतापुर में बुधवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का कीमती सामान व जेवरात चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह होने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के उजीतापुर में एक साथ पांच घरों में चोरी की वारदात से गांव में दहशत है। किशनदत्त ने बताया कि वह रात साढ़े तीन बजे के करीब लघुशंका के लिए उठा तो कमरे का दरवाजा खुला दिखा। अनहोनी की आशंका पर वह कमरे में गया तो सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा गायब था, सुबह होने पर खोजबीन की गई तो गांव के बाहर बंबे के किनारे बक्सा मिला। उसने बताया कि बक्से में लगभ 90 हजार रुपये कीमत के सोने, चांदी के जेवरात थे।
जसवंत ने बताया कि परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह होने पर बक्सा खुला मिला तो उसमें रखे 500 रुपये व सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पड़ोस के रहने वाले रामआसरे के घर पर भी चोरों ने धावा बोला। उसके घर से चोरों ने दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, कंधनी, मटरमाला, मोबाइल चोरी कर लिया। माया देवी के घर से चोर एक हजार रुपये, एक जोड़ी झुमकी, मटरमाला और बैंक पासबुक चोरी कर ले गए। घटना के समय ये लोग भी छत पर सो रहे थे। शारदा देवी ने बताया कि परिवार के लोग घर के बाहर लेटे थे। रात में सीढ़ी के सहारे घर के अंदर घुसे चोरों ने एक कंधनी, मटरमाला, अंगूठी व दो हजार रुपये पार कर दिए। एक साथ पांच घरों में चोरी होने की सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।