{"_id":"61c60d990734f4426c63432a","slug":"crime-thagi-auraiya-news-auraiya-news-knp671508323","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई के बहाने जेवर लेकर रफूचक्कर हुए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई के बहाने जेवर लेकर रफूचक्कर हुए टप्पेबाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। जेवर की सफाई करने की बात कहकर दो टप्पेबाज वृद्धा की सोने की चेन व कुंडल लेकर भाग गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस कस्बे में लगे सीसीटीवी के फुटेज के जरिए टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है।
सराफा बाजार बस्ती निवासी सरला देवी (65) पत्नी राम सिंह ने पुलिस के बताया कि वह घर पर अकेली थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दो युवक आए और जेवर साफ करवाने की बात कहने लगे। उनकी बातों में आकर उसने एक सोने की चेन व एक जोड़ी कुंडल दिए।
इसी बीच वह जेवर साफ करने लगे, तभी एक ने पानी लाने की बात कही। जब वह पानी लेने अंदर गई तो इसी बीच दोनों मौके से भाग गए। लौटकर आने पर वह नदारत मिले, उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं, कुछ साक्ष्य मिले हैं। उनके आधार पर जांच की जा रही है।