{"_id":"61895f57fb4149330b4dfa6f","slug":"crime-stole-auraiya-auraiya-news-knp662793139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से लाखों का हार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से लाखों का हार पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिबियापुर कस्बे के फफूंद चौराहे पर स्थित एक सराफा दुकान से महिला टप्पेबाज ने लाखों की कीमत का हार पार कर दिया। जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें काली साड़ी पहने महिला हार ले जाते नजर आई है। पुलिस जांच कर रही है।
सराफा दुकानदार हरीशंकर पोरवाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे उनकी दुकान में भीड़ थी। दुकान के काउंटर पर आठ से 10 लोग थे। इसी बीच किसी ने एक हार पार कर दिया। शाम पांच बजे के करीब जब वह दुकान पर जेवर का मिलान करने बैठे तो उन्हें हार कम होने की जानकारी मिली।
कारोबारी ने बताया कि चोरी गए कार की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखा है। जिसमें एक काले रंग की साड़ी पहने महिला लोगों के बीच से हार चोरी करते नजर आ रही है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
टप्पेबाज युवक को पकड़ा
औरैया। शनिवार शाम तहसील के पास मौजूद गोविंद नगर निवासी रवि के जेब से एक टप्पेबाज ने 25 हजार रुपये और मोबाइल पार कर दिया था। जिसकी जानकारी पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी। इधर सोमवार को सुभाष चौराहे के निकट उसने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। जिस पर टप्पेबाज में पार किए मोबाइल को शराब ठेका पर मौजूद कर्मचारी के पास होने की जानकारी दी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। (संवाद)