{"_id":"60943c548ebc3ed62e745d30","slug":"crime-murder-police-auraiya-news-knp627106588","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में सपा नेता के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में सपा नेता के भाई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेश्वर तिलक नगर निवासी सपा नेता के छोटे भाई की गुरूवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला सत्तेश्वर-तिलक नगर निवासी सपा नेता गणेश सिंह के भाई वीर सिंह (44) पुत्र श्याम सुंदर की गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बड़े दिगंबर सिंह ने बताया कि वीर सिंह गुरुवार को कुछ लोगों के साथ सिकंदरा कानपुर देहात गया था। जहां किसी ने फोन से उसके घर पर तबियत खराब होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन जब उसे लेने सिकंदरा पहुंचे। तो वहां बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
परिजन तत्काल उन्हें औरैया के 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मौत पर शंका व्यक्त कर पोस्टमार्टम कराए जाने को पुलिस से मांग की है। इस संबंध में एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि अस्पताल से आए मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। जिसके बाद जांच कर कार्रवाई होगी।