{"_id":"5e5569f28ebc3ef3d05b400a","slug":"crime-meeting-auraiya-news-knp5469428182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने लंबित विवेचनाओं पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
औरैया। ककोर मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पर हुई बैठक में एसपी ने सभी थानों की अपराध के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने काफी दिनों से लंबित चल रहीं विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रखने को सख्त निर्देश जारी किए।
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी सुनीति ने मौजूद पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने अपराध की समीक्षा करते हुए सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त तेज किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करने के अलावा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। एसपी ने मौजूद पुलिस कर्मचारियों से लंबे समय से लंबित पड़ी विवेचनाओं को अब तक निस्तारित न कर पाने के चलते नाराजगी जताई।
उन्होंने कर्मचारियों से विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के अलावा वांछित, वारंटी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महिला संबंधी अपराधों पर रोकने को सख्त कदम उठाए जाने को कहा। इस मौके पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय व सीओ बिधूना मुकेश प्रताप ङ्क्षसह के अलावा सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।