{"_id":"6247463df9ccf446cf5d421a","slug":"crime-loot-auraiya-news-auraiya-news-knp6888055123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ घर लौट रही शिक्षामित्र से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के साथ घर लौट रही शिक्षामित्र से लूट
विज्ञापन
पति के साथ घटना की जानकारी देती साक्षी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। थानाक्षेत्र के ककोर-फफूंद मार्ग पर शुक्रवार देर शाम पति के साथ बाइक से रानीपुर से फफूंद आ रही शिक्षामित्र का बाइक सवार पर्स लूट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश की, लेकिन लुटेरे गिरफ्त में नहीं आए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
फफूंद निवासी शशिकांत मिश्रा पत्नी साक्षी व बेटी गौरी के साथ गांव रानीपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुक्रवार देर शाम सात बजे के करीब तीनों बाइक से वापस फफूंद लौट रहे थे। जैसे ही ककोर-फफूंद मार्ग पर ज्वाला देवी मंदिर के पास पहुंचे, इसी बीच पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने साक्षी के हाथ से पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया।
जब तक शशिकांत गाड़ी रोक पाते लुटेरे साक्षी का पर्स लेकर फरार हो गए। लूट होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को साक्षी ने बताया कि वह कोठीपुर गांव के स्कूल में शिक्षामित्र है। लुटेरों ने उसका पर्स लूट लिया। पर्स में 10 हजार रुपये व एक मोबाइल था। थाना प्रभारी ललिता कुमारी ने बताया कि जांच की जा रही है। बताए गए हुलिए और सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।