फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,jaanch,auraiya

20 दिन बीते, व्यापारी के घर लूट का खुलासा नहीं

Mon, 29 Nov 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime,jaanch,auraiya
औरैया। यमुना रोड पर 20 दिन पहले लोहा व्यापारी व उनकी पत्नी को बदमाशों ने पीटकर नगदी व जेवर लूटे थे। इस घटना में पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है। खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

यमुना रोड निवासी दीप आयरन स्टोर के मालिक कमल चंद्र पुरवार के घर में 20 दिन पहले बदमाश घुस गए थे। रात में लोहा व्यापारी अपनी पत्नी कुसुम के साथ खाना खा रहे थे, तभी बदमाश ने अचानक हमला कर दिया। दंपती को पीटने के बदमाश ने अलमारी में रखे पांच लाख रुपये की नगदी के अलावा व जेवर लूट ले गए। घटना के समय वृद्ध दंपती अकेले थे। उन्होंने सुबह होने पर पुलिस को फोन से सूचना दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, कोतवाली पुलिस आदि ने जल्द खुलासे करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक खुलासे के नाम पर अंधेरे में तीर मार रही है। उधर, व्यापारी से हुई लूट की घटना को लेकर व्यापार मंडल बंसल गुट के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार, मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई व प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता ने एसपी से घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया घटना के खुलासे में पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम लगी है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed