{"_id":"60ae8d9a8ebc3e00b155776e","slug":"crime-gun-shot-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp6305835165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद को लेकर चली गोली, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद को लेकर चली गोली, एक युवक घायल
विज्ञापन
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला पहाड़ी में बुधवार की शाम लगभग आठ बजे आपसी विवाद के चलते दबंगों ने एक ग्रामीण पर फायर झोंक दिया। गोली ग्रामीण के हाथ में जा लगी। पुलिस ने ग्रामीण को लहूलुहान हालत में सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
नगला पहाड़ी निवासी विनोद सिंह(55) का दूसरे पक्ष के दबंगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बुधवार शाम दोनों पक्षों में विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। दूसरे पक्ष के दबंग ने विनोद सिंह पर फायर झोंक दिया। गोली विनोद के दाहिने हाथ में लगी। फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने घायल को तत्काल सीएचसी एरवाकटरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को सैफई रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद था। बुधवार को दूसरे पक्ष ने विनोद पर फायर कर दिया। घायल को सैफई रेफर कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।