फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,firing,auraiya

विवाद के बाद दो पक्षों में चली गोली

Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime,firing,auraiya
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निझाईं में शराब पिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में फायरिंग हुई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला निझाई निवासी स्वजन गुप्ता का आकाश गुप्ता से शुक्रवार शाम शराब पिलाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जिस पर दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। सूत्रों ने बताया कि इस बीच दोनों ने एक-दूसरे पर लगभग चार राउंड फायर किए। तभी अचानक आकाश का पैर फिसल गया। जिससे उसका सिर दीवार में टकराने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर त्योहार पर फायरिंग होते देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों के अंदर दुबक गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। जहां देर रात तक दोनों पक्षों के लोग सुलह-समझौते का प्रयास करते थे। शनिवार देर शाम तक मामला सुलझ नहीं सका था। निझाई चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed