{"_id":"61e1ba455284a9091e733a45","slug":"crime-chori-auriya-news-auraiya-news-knp6753411184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुकान में सेंध लगा हजारों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दुकान में सेंध लगा हजारों का माल किया पार
विज्ञापन
औरैया। शहर में यमुना रोड पर एक प्रोविजन स्टोर में गुरुवार रात चोरी हो गई। चोरों ने नकब लगाकर करीब पचास हजार रुपये का माल पार कर दिया। सुबह दुकानदार को वारदात की जानकारी हुई। पता चलने पर पहुंचे व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि हाल में ही दो मंदिर व एक किराना की दुकान में हुई चोरी भी पुलिस अब तक नहीं खोल सकी है।
यमुना रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने हरमिंदर सिंह का प्रोविजन स्टोर है। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो देखा कि दुकान के पीछे का हिस्सा टूटा है। सामान भी गायब थे। पुलिस को करीब पचास हजार रुपये का माल चोरी होने की सूचना दी। इधर, चोरी की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता राजेश वाजपेयी, अमर विश्नोई समेत अन्य व्यापारियों ने इस घटना को पुलिस की नाकामी बताया।
कहा कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पिछले दिनों जेसीज चौराहे के पास हनुमान मंदिर, किराना व्यापारी की दुकान व काली माता मंदिर में चोरी हुई थी। अभी तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की जानकारी पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने व्यापारियों को जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।