{"_id":"61d89099612f1808f95e9cb5","slug":"crime-chori-auraiya-news-auraiya-news-knp674142916","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला काटकर चोर ले गए जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला काटकर चोर ले गए जेवरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटसू। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने प्राइवेट कर्मी के मकान के गेट पर लगा ताला काटकर कुछ जेवर समेटे, तभी पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। इस पर चोर जूते, कंबल व औजार मकान में ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
भीखेपुर गांव निवासी सतीश यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। उनका एक मकान असेवटा गांव में भी है। सतीश की पत्नी मंजू ने बताया कि वह बेटे अभिषेक व कृष्णा को लेकर दो दिन पहले असेवटा गांव गई थी।
भीखेपुर गांव स्थित मकान में गुरुवार रात चोर घुसे और एक बैग में रखी दो अंगूठी, एक चांदी की करधनी, एक जोड़ी पायल व आदि सामान चोरी कर लिया। इस बीच आहट पाकर जागे पड़ोसियों ने शोर मचाया तो चोर माल समेत भाग निकले। मंजू के मुताबिक पड़ोसियों ने उन्हें भी सूचना दी, शुक्रवार सुबह सतीश भी भीखेपुर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक कितनी कीमत का सामान चोरी हुआ है, इसका पता तहरीर मिलने पर ही चल सकेगा।