फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,AURIYA NEWS,auraiya

सरकारी बोरियों में बंद मिला अनाज

Wed, 26 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime,AURIYA NEWS,auraiya
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कीरतपुर में नायब तहसीलदार व आपूर्ति अधिकारी ने एक आढ़त पर छापा मारा, जहां लगभगत 400 सरकारी बोरियों में गेहूं और चावल बरामद हुआ है। अधिकारी अनाज को कब्जे में लेकर देर रात तक जांच करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे के करीब गांव कीरतपुर स्थित अतर सिंह पाल की आढ़त पर नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार ने छापा मारा। अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही आढ़त पर मौजूद अराजकतत्व लाठी-डंडों के साथ मारपीट के लिए आमादा हो गए। अराजकतत्वों से अधिकारियों की बहस भी हुई। नायब तहसीलदार ने तत्काल कोतवाली में फोन करके पुलिस बल मंगा लिया। पुलिस को देख अराजकतत्व आढ़त पर ताला डालकर खिसक गए। तीन घंटे तक अधिकारी ताला खुलने का इंतजार करते रहे। ताला न खुलते देख नायब तहसीलदार व आपूर्ति निरीक्षक दीवार फांदकर आढ़त में अंदर पहुंचे। वहां रखीं बोरियों से जब पन्नी हटाईं गईं तो अधिकारी भी भौचक्के रह गए। अधिकारियों ने यहां से लगभग 400 सरकारी बोरियों में गेहूं और चावल बरामद किया। इसी बीच लगभग साढ़े तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम राशिद अली व तहसीलदार गौतम सिंह ने आढ़त का ताला तुड़वाया। बरामद सरकारी बोरियों को कब्जे में लिया। एसडीएम ने बताया कि जो भी आढ़त से बोरियां मिलीं हैं उनकी जांच की जा रही है। बोरियां सरकारी हैं, राशन कहां का है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed