फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

कटियाबाज उड़ा देते बिजली, पानी भी नहीं मिलता

Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कालोनी में दो सैकड़ा घरों की बिजली ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से केबल जोड़कर चल रही है। ओवरलोड के कारण आए दिन फाल्ट से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। पिछले तीन दिनों से बाधित चल रही पानी की आपूर्ति शनिवार को ट्रांसफार्मर का फ्यूज जुड़ने के बाद बहाल हो सकी।
विज्ञापन

एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बिल जमा न करने पर सात माह पहले पांच सौ लोगों के कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके चलते कालोनी में लगे सभी ट्रांसफार्मरों के फ्यूज हटा दिए गए थे। कालोनी परिसर में लगे एक ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल को आपूर्ति की जाती है। इसमें कालोनी के दो सौ लोगों ने अवैध रूप से अपनी केबल जोड़ रखी है। ऐसे में अधिक लोड़ पड़ने पर आए दिन ट्रांसफार्मर में कुछ न कुछ खराबी से आपूर्ति बाधित हो जाती है। गुरुवार को ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने के कारण कालोनी की पेय जलापूर्ति बंद हो गई थी। शिकायत पर भी बिजली विभाग ने दो दिन तक कोई सुध नहीं ली। शनिवार की दोपहर बिजली कर्मचारियों ने कालोनी पहुंचकर ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधा। तब जाकर ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

अवैध रूप से केबल डालने की जानकारी नहीं है। जो भी अवैध रूप से बिजली का लाभ लेते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-महेंद्र कुमार, एसडीओ बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed