फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

ट्रक चालक से लूट में एक पकड़ा गया

Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल। पाता प्लांट से ट्रक लेकर इटावा जा रहे चालक के साथ शनिवार की रात लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन फरार लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नगला खरगोली निवासी जितेंद्र कुमार शनिवार की देर रात पाता प्लांट से ट्रक में सामान लादकर दिल्ली जाने के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

बाबरपुर के प्रतापपुरा के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार होकर आए चार लुटेरों ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया था। चालक के साथ मारपीट कर मोबाइल व 20 हजार नगद लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि लूट में शामिल रामू उर्फ सौरव गुर्जर निवासी पचदेवरा को लूटे गए रुपये व चालक के आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया है। फरार अन्य लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed