{"_id":"610832178ebc3e8452740fde","slug":"crime-auraiya-news-knp6439469148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर विवाद मारपीट में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर विवाद मारपीट में पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। गांव नौसारा में रविवार की शाम मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर एक पक्ष ने मारपीट कर चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी बेला में भर्ती कराया गया। वहां से औरैया रेफर कर दिया गया।
गांव नौसारा निवासी यदुनाथ सिंह की पुत्री लक्ष्मी देवी ने बताया कि रविवार की शाम वह अपने खेतों से लौट रही थीं।
रास्ते में गांव के दो युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। परिजनों को जानकारी देने पर ताऊ सरनाम सिंह, पिता यदुनाथ सिंह, चाची रूपा देवी व ताई राम प्यारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की।
इस पर दोनों युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर चारों लोगों को घायल कर दिया।
उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक पान सिंह ने घायलों को सीएचसी बेला में भर्ती कराया। वहां से औरैया रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। आपसी कहा सुनी में मारपीट हुई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।